You are here
Home > kumaon > हिमालय देवस्थानम डोल-आश्रम उत्तराखंड का पांचवा धाम

हिमालय देवस्थानम डोल-आश्रम उत्तराखंड का पांचवा धाम

देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा बाजार से तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर डोल-गावँ के बीचोंबीच ऊँची पहाड़ियों में हरे भरे घने जंगलों के मध्य स्थित “श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् डोल-आश्रम”। आश्रम के ठीक सामने करीब 500मीटर की दूरी पर अल्मोड़ा-चम्पावत रोड से कैमरे में कैद किया अलौकिक एवं आनंदित कर देने वाला नजारा। ऐसा अलौकिक नजारा कि इस रोड से गुजरते हुए हर कोई यात्री यहाँ पर रुककर फोटो-सैल्फी जरूर क्लिक करके जाता है। आश्रम में गोल आकार का दिखाई देने वाले करीब130 फिट ऊँचे भवन में अप्रैल-2018 में अष्टधातु से निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा “1670 किलो” का श्री स्थापित किया गया है। अपनी अद्भुत छवि बनाए हुए इस स्थल को देवभूमि उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक माना जाता है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में स्थित यह आश्रम हमारी धनी (Rich)प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की जीती जागती मिसाल है। श्री कल्याणिका हिमालयन देवस्थानम न्यास कनरा-डोल (डोल आश्रम) नाम से जानी जाने वाली यह जगह अपने आप में अद्भुत और अनोखी है। इसको आध्यात्मिक व साधना केंद्र के रुप में विकसित किया जा रहा है।ताकि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां पर बैठकर ध्यान व साधना कर सके यहाँ पर वास्तुकला का ध्यान रखने के साथ-साथ नवग्रहों की स्थापना भी यहाँ पर की गई है, चार धामों की तरह यहां पर भी अवस्थापना विकास कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जायेगा और आने वाले समय मे उत्तराखण्ड का यह 5वां धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जायेगा।🏔️💓

 

Leave a Reply

Top
error: Content is protected !!